वार्ड 48 में भाजपा प्रत्याशी अंजना गौरव जैन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

97

जसवंत बिश्नोई, अमित चौधरी व प्रमोद डेलू सहित वार्डवासियों ने किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं ने जीत का लिया संकल्प
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 48 में भाजपा प्रत्याशी अंजना गौरव जैन के चुनाव अभियान ने जोर पकड़ लिया है। वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के चेयरमैन जसवंत बिश्नोई, भाजपा नेता अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू सहित समस्त वार्डवासियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने अंजना गौरव जैन को समर्थन देते हुए चुनाव में विजय दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।
जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के चेयरमैन जसवंत बिश्नोई ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता हमेशा विकास और जनसेवा रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में भाजपा का मजबूत प्रतिनिधित्व होने से शहर के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि वार्ड 48 की जनता विकास और बेहतर व्यवस्थाओं के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर तक मजबूत संपर्क स्थापित करना होगा। उन्होंने वार्डवासियों से अंजना गौरव जैन को समर्थन देकर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।