वार्ड 16 में शिवानी सोनू मीणा के समर्थन में जुटा वाल्मीकि समाज

20

*-प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर में नुक्कड़ सभा, बाबूलाल लहरी के नेतृत्व में दल-बल सहित वाल्मीकि समाज ने दिया समर्थन*
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 16 में भाजपा प्रत्याशी शिवानी सोनू मीणा के समर्थन में भगवान वाल्मीकि प्राचीन मंदिर परिसर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में वाल्मीकि समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी शिवानी सोनू मीणा को समर्थन देने की घोषणा की। बाबूलाल लहरी के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज ने दल-बल सहित सभा में पहुंचकर प्रत्याशी के प्रति अपना विश्वास जताया।
नुक्कड़ सभा के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि वार्ड के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत एवं सक्रिय जनप्रतिनिधि आवश्यक है। समाज के लोगों ने शिवानी सोनू मीणा को अपना समर्थन देते हुए चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी शिवानी सोनू मीणा ने वाल्मीकि समाज की ओर से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने जो विश्वास और स्नेह उनके प्रति व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि यदि वार्डवासियों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
शिवानी सोनू मीणा ने कहा कि वार्ड के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर क्षेत्र का विकास करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव तक सीमित नहीं होता, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहना और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना भी उसकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर महेन्द्र, मुंशीराम, महेन्द्र खिरोड़, भंवरलाल चांवरिया, मुंशीराम, रामप्रकाश सहित वाल्मीकि समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता को मजबूत बताते हुए शिवानी सोनू मीणा के समर्थन में मतदान की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।