विधायक गणेश राज बंसल बोले—शहर को ‘मिनी चंडीगढ़’ बनाने का वादा निभाया, विकास की गति बनाए रखने के लिए ‘बांसुरी’ पर लगाएं मुहर
हनुमानगढ़ । नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 25 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ‘टीम गणेश राज बंसल’ के अधिकृत प्रत्याशी व पूर्व पार्षद शेर सिंह के मुख्य चुनावी कार्यालय का उद्घाटन और विशाल नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक गणेश राज बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्डवासियों की भारी भीड़ उपस्थित रही। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विधायक गणेश राज बंसल ने पिछले छह वर्षों में वार्ड व शहर में करवाए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों का ब्योरा रखा। उन्होंने कहा कि पहले इस क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर और गंदे पानी के बड़े-बड़े गड्ढे हुआ करते थे, जिससे नागरिकों का जीवन नारकीय बना हुआ था। सभापति बनने के बाद प्राथमिकता के आधार पर गंदे पानी के गड्ढे को एक भव्य डिग्गी का रूप दिया गया। इसके अलावा कब्रिस्तान के पास एक शानदार सेंट्रल पार्क का निर्माण कराया गया, जो आज पूरे वार्ड की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































