वार्ड 53 में कृष्णा देवी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

46

विधायक गणेशराज बंसल बोले—11 सितंबर को बांसुरी का बटन दबाकर टीम को बनाएं मजबूत, नगर परिषद में बनेगा जनता का बोर्ड
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 53 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्णा देवी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधायक गणेशराज बंसल ने विधिवत रूप से किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं वार्डवासी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाते हुए चुनाव में मजबूती से जुटने का संकल्प लिया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति देने के लिए जनता का मजबूत समर्थन जरूरी है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि 11 सितंबर को बांसुरी के चुनाव चिन्ह वाले बटन को दबाकर टीम गणेशराज बंसल को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि टीम का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान और वार्डों का समग्र विकास करना है।
विधायक ने कहा कि पिछले वर्षों में शहर में अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं और आने वाले समय में भी विकास की रफ्तार को धीमा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में ऐसा बोर्ड बनाया जाएगा, जिसमें आमजन की भागीदारी और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता मिलेगी। नगर परिषद में जनता का बोर्ड बनेगा और विकास के फैसलों में जनता की आवाज को प्रमुखता दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।