श्री गुरूनानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकला 13वां विशाल नगर कीर्तन

133

– श्रद्धा, सेवा और भक्ति के रंग में रंगा रहा रामसरा नारायण क्षेत्र, 19 गांवों में हुआ स्वागत
हनुमानगढ़। निकटवर्ती गांव रामसरा नारायण स्थित गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को श्री गुरूनानक देव जी क्लब द्वारा प्रथम गुरु श्री गुरूनानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 13वां विशाल नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9.15 बजे हेड ग्रंथी बाबा सुखचैन सिंह द्वारा क्षेत्र की खुशहाली, भाईचारे और अमन-चैन के लिए की गई अरदास से हुआ। अरदास के पश्चात पंज प्यारे की अगुवाई में नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब रामसरा से हुआ। नगर कीर्तन करीब 19 गांवों और ढाणियों से होते हुए शाम को पुनः गुरुद्वारा साहिब रामसरा में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा और लंगर सेवा के माध्यम से गुरूनानक देव जी के जयकारे लगाते हुए स्वागत किया। ढाडी जत्था सुखचैन सिंह शाहपीनी और रागी जत्था ज्ञानी जसविन्द्र सिंह हजूरी ग्रंथी (गुरुद्वारा साहिब मुण्डा) ने भक्ति रस में डुबोने वाले कीर्तन प्रस्तुत किए। वहीं गतका अखाड़ा बाबा फतेह सिंह जी (तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो बठिंडा) के वीर युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से अद्भुत करतब दिखाकर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।क्लब अध्यक्ष हरदीप सिंह रोडीकपूरा सरपंच ने बताया कि यह आयोजन तीन दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके तहत 3 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश करवाया गया था, 4 नवंबर को विशाल नगर कीर्तन निकाला गया, जबकि 5 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग एवं विशाल धार्मिक समागम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आगामी समागम में भी ढाडी जत्था सुखचैन सिंह शाहपीनी और रागी जत्था ज्ञानी जसविन्द्र सिंह द्वारा गुरू नानक देव जी के इतिहास और उपदेशों का बखान कर संगत को निहाल किया जाएगा।आयोजन में क्लब सचिव धर्म सिंह भग्गु, प्रधान हरदीप सिंह रोडीकपूरा सरपंच, उपप्रधान सुखदेव सिंह, सहायक जसकरण सिंह, स्टेज सचिव जसविन्दर सिंह, हैप्पी सिंह, हरनेक सिंह भूल्लर, मुखपाल सिंह भूल्लर, कुलदीप कंग, कर्म सिंह, बलविन्दर सिंह, हरभजन सिंह, हरभगवान सिंह, रसप्रीत सिंह, राजपाल सिंह, गागी सिंह भूल्लर, प्रवेश सिंह, बलवीर सिंह ग्रेवाल, सन्तोष सिंह, गुरलाल सिंह, पाल सिंह, अग्रेज सिंह,डिप्टी सिंह,राजा सिंह, सुखा सिंह मेहरा सिंख सहित कई सेवादारों का योगदान रहा। लंगर सेवा में मनजीत सिंह बराड़,मेहर सिंह बराड़,आनन्द जी लाटा भाई 18 एच एम एच, राजन सिंह संधू (22 एचएमएच गंगागढ़) व पाल सिंह (20 एसएसडब्ल्यू) ने विशेष योगदान दिया। गुरुद्वारा साहिब के अन्य सेवादारों ने भी तन-मन-धन से सहयोग किया। कार्यक्रम के समापन पर घोषणा की गई कि कल अखंड पाठ के भोग उपरांत गुरू का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा, जिसमें समस्त संगत को आमंत्रित किया गया है। समूचा क्षेत्र इस अवसर पर गुरू भक्ति, प्रेम और सेवा भावना में सराबोर नजर आया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।