दिल्‍ली के इस इलाके में विदेशी महिलाओं के कपड़े उतारकर होती है चेकिंग

0
311

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल के पास महिलाओं के लिए बने निर्मल छाया में काल कोठरी से भी ज्यादा घुटन है। दिल्ली के निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स के बेगर्स होम में विदेशी महिलाओं के साथ शारीरिक उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं। दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल के निरीक्षण में यह खुलासा हुआ है।

यहां विदेशी महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार होता है। उन्हें भिखारियों के लिए बने आश्रय गृह में रखा जाता है। नाइजीरिया की एक गर्भवती महिला को किसी तरह की मेडिकल सहायता नहीं मिल रही है। कई विदेशियों के कपड़े कई हफ्ते पुराने हैं। इतना ही नहीं, विदेशी महिलाओं के संवेदनशील अंगों को चेक कर यहां प्रवेश दिया जाता है, यह बात खुद यहां के केयर टेकर ने स्वीकार की है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने सहयोगियों के साथ बुधवार की रात यहां बिताई तो ये सब बातें सामने आईं। स्वाति ने कहा कि यहां मानवाधिकार का हनन हो रहा है। आयोग ने भिक्षुक आश्रय गृह की दुर्दशा और वहां रह रहीं महिलाओं की स्थिति देखकर कई विभागों को नोटिस भेजा है। उन्होंने पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा को भी पत्र लिखा है।

मालिवाल ने सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के सचिव और फॉरनर रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस को नोटिस जारी कर 72 घंटे में जवाब मांगा है। आयोग ने पूछा है कि विदेशी महिलाएं यहां कैसे पहुंचीं? वीजा एक्सपायर होने की वजह से इन महिलाओं को बेगर्स होम में रखा गया है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

  • धोनी का फैसला सही समय पर क्योंकि विराट फिट है: एमएसके प्रसाद

मालीवाल ने बृहस्पतिवार सुबह ट्वीट कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां रहने वाली विदेशी महिलाओं की स्थिति बदतर है। यहां ऐसी 17 विदेशी नागरिक हैं, जिनका वीजा खत्म हो चुका है। उन्हें उनके दूतावास, परिवार और वकील से संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है।

केन्या की महिला 12 दिन से और उजबेकिस्तान की महिला 22 दिन से वही कपड़े पहने हैं। 15 दिसंबर से रह रही उजबेकिस्तान की एक लड़की ने एफआरआरओ अधिकारी पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा को भेज दी है।

यहां 15 विदेशी महिलाएं हैं और 2 बच्चे हैं। ये अपने देश किसी को फोन भी नहीं कर सकते और न ही उन्हें किसी तरह की कानूनी सहायता मिल सकती है। उन्होंने सबकी शिकायत ली। मालीवाल ने कहा कि यहां महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है और हम उनकी सहायता के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। आश्रय गृह के निरीक्षक को विदेशी महिलाओं को मेडिकल सुविधा देने के लिए कहा। मामले में दिल्ली महिला आयोग ने समाज कल्याण विभाग, फॉर्नर रिजनल रजिट्रेशन ऑफिस, दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर 72 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।