जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ ने किया “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ का जिला स्तरीय शुभारम्भ

27

– नशा मुक्त, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु जनभागीदारी का आह्वान
हनुमानगढ़।  जिला मुख्यालय पर स्थित चाणक्य क्लासेज में प्रजापिता बह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का जिला स्तरीय शुभारम्भ जिला कलेक्टर हनुमानगढ डॉ. खुशाल यादव ने किया। जिसमें विशिष्ठ अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ श्री अरविन्द विश्नोई की सहभागिता रही।
समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदो, चिकित्सकों, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों व शैक्षणिक संस्थानों व युवा शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिनमें जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री विक्रम शेखावत, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निशान्त बत्रा, राजस्थान प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तरूण विजय, प्राचार्य श्री श्याम सुन्दर शर्मा, पर्यावरण विद श्री नरेश मेहन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल कानून अथवा सरकारी प्रयासो से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक, परिवार, शैक्षणिक संस्था, तथा समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने युवाओं से स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं उत्तरदायी जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए इस अभियान को जनआन्दोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा ब्रह्माकुमारीज द्वारा समाज में नैतिक मूल्यों, आत्मिक सहशक्तीकरण एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ श्री अरविन्द विश्नोई ने कहा कि नशे की समस्या का समाधान केवल नियंत्रण नहीं, बल्कि जागरूकता, संस्कार, पारिवारिक मुल्यों, सकारात्मक जीवनशैली तथा आत्मिक सहशक्तीकरण से संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों एवं संस्थाओं से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।