वार्ड 49 में सफाई अभियान, कंटीली झाड़ियों और कचरे के ढेरों की करवाई सफाई

36
हनुमानगढ़। जंक्शन के वार्ड नंबर 49 में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वार्ड के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय से जमा कचरे के ढेरों और कंटीली झाड़ियों की सफाई करवाई गई। सफाई के बाद इन स्थानों से कचरा व झाड़ियां हटाकर वार्डवासियों को राहत पहुंचाई गई।
पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी ने बताया कि वार्ड के कुछ हिस्सों में कंटीली झाड़ियां काफी बढ़ गई थीं तथा जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए थे। इन झाड़ियों और कचरे के कारण वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही इन स्थानों पर सांप सहित अन्य जहरीले जीव-जंतु निकलने की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।
उन्होंने कहा कि शहर हमारा है और इसकी साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ वार्ड में जहां भी गंदगी और झाड़ियों की समस्या सामने आई, वहां सफाई करवाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई होने से वार्ड का वातावरण स्वच्छ होने के साथ-साथ जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा भी कम होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।