पोते ने दादी पर लगाया झूठा इल्जाम फिर ऐसी हैवानियत पर उतरा बेटा, देखें ये VIRAL वीडियो

पीड़िता का पोता उनके बिस्तर पर पानी छिड़कता है। फिर वही अपने मां-बाप से शिकायत करता है कि दादी ने बिस्तर गीला कर दिया है। बेटे और बहू आते हैं

1040

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक बेटा अपनी बीमार मां को बेरहमी से पीट रहा है। ये वीडियो आपको रुला देगा। ये वीडियो पंजाब के रूपनगर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पीड़िता का पोता उनके बिस्तर पर पानी छिड़कता है। फिर वही अपने मां-बाप से शिकायत करता है कि दादी ने बिस्तर गीला कर दिया है। बेटे और बहू आते हैं, आस-पास देखते हैं। फिर मां को पीटते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला का नाम आशा रानी है। वो अपने बेटे अंकुर वर्मा और बहू सुधा के साथ रहती हैं। कुछ समय पहले उनके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनके पति रोपड़ के नामी वकील थे। ये ही नहीं पीडित महिला शिक्षिका रह चुकी हैं वहीं बेटा भी वकील है। इस घटना का खुलासा तब, हुआ जब महिला की बेटी ने पुलिस को CCTV फ़ुटेज की जानकारी दी। बाद में बेटी ने एक NGO की मदद से मां को रेस्क्यू करवाया।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad Encounter : बीटेक छात्रा के मौत के हत्यारों पर बरसी यूपी पुलिस का कहर, मुठभेड़ में एक ढेर

डॉक्टरों ने जब जांच की, तो पता चला कि आशारानी के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। वो बहुत बुरी तरह चोटिल थीं। पुलिस ने बेटे अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर IPC की धारा-327 (संपत्ति के लिए चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से कैद करना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के सेक्शन-24 को भी जोड़ा है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर3’ के पहले दिन की बुकिंग ने उड़ाया गर्दा

देखें वीडियो:

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।