LPG बुकिंग के नए नियम लागू: अब जल्दी सिलेंडर नहीं मिलेगा, जानें पूरा अपडेट

सबसे बड़ा असर Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों पर पड़ेगा। अब उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले उपभोक्ता एक बार सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग तभी कर पाएंगे, जब कम से कम 45 दिन का अंतर पूरा हो जाए।

349

देश की बड़ी तेल कंपनियों Indian Oil Corporation, Hindustan Petroleum और Bharat Petroleum ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग सिस्टम (New LPG Booking Rules) में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब सिलेंडर बुक करना पहले जितना आसान नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनियों ने रीफिल के बीच तय समय का गैप अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम देशभर में लागू होगा और हर उपभोक्ता को इसका पालन करना होगा।

सबसे बड़ा असर Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों पर पड़ेगा। अब उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले उपभोक्ता एक बार सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग तभी कर पाएंगे, जब कम से कम 45 दिन का अंतर पूरा हो जाए। यानी जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक करने का विकल्प अब खत्म हो गया है।

सामान्य उपभोक्ताओं के लिए भी नियम सख्त किए गए हैं। जिन लोगों के पास सिंगल बॉटल कनेक्शन है, उन्हें अब हर बुकिंग के बीच 25 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं डबल बॉटल कनेक्शन वालों के लिए यह समय सीमा 35 दिन तय की गई है। कंपनियों का कहना है कि इससे गैस सप्लाई सिस्टम को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: LPG बुकिंग नियमों पर बड़ा खुलासा: 45 दिन वाले नियम की खबर निकली फेक, सरकार ने दी सफाई

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

पूरे देश में एक जैसे लागू होंगे LPG नियम

इस बार एक बड़ा बदलाव यह भी है कि नियम पूरे देश में एक जैसे लागू होंगे। पहले अलग-अलग राज्यों या क्षेत्रों में बुकिंग को लेकर अलग व्यवस्था देखने को मिलती थी, लेकिन अब शहरी, ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में भी एक ही नियम लागू रहेगा।

  • अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले सिलेंडर बुक करने की कोशिश करता है, तो उसकी रिक्वेस्ट सिस्टम अपने आप रिजेक्ट कर देगा। यानी अब पहले की तरह ‘अग्रिम बुकिंग’ संभव नहीं होगी।
  • नई व्यवस्था में बुकिंग का समय आखिरी डिलीवरी की तारीख से गिना जाएगा। यानी जिस दिन आपको सिलेंडर मिला, उसी दिन से अगली बुकिंग का काउंट शुरू होगा।
  • छोटे सिलेंडरों के लिए भी अलग टाइमिंग तय की गई है। 5 किलो सिलेंडर के लिए शहरों में 9 दिन और गांवों में 16 दिन का गैप रखना होगा। वहीं 10 किलो सिलेंडर के लिए शहरी इलाकों में 18 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 32 दिन का अंतर अनिवार्य किया गया है।

कुल मिलाकर, नए नियमों के बाद अब एलपीजी उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के हिसाब से पहले से प्लानिंग करनी होगी, क्योंकि जल्दबाजी में बुकिंग करने का विकल्प अब सिस्टम से हटा दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।