छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा (Chhattisgarh Board Class 10 & 12 Results) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी किया और साथ ही टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की। परीक्षा में शामिल छात्र अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और उमंग ऐप के जरिए भी परिणाम चेक करने की सुविधा उपलब्ध है।
10वीं का रिजल्ट
इस साल 10वीं कक्षा में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है, जिनमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। तीनों ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। कुल मिलाकर 10वीं का पास प्रतिशत 77.15% रहा। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां उनका पास प्रतिशत 81% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 72% दर्ज किया गया।
12वीं का रिजल्ट
वहीं 12वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 83.04% रहा। यहां भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जहां उनका पास प्रतिशत 86.4% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.8% है। इस साल 12वीं में बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर बेमेतरा जिले के आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत ने जगह बनाई।

कहां देखें रिजल्ट?
छात्र निम्न प्लेटफॉर्म्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- cgbse.nic.in
- results.cg.nic.in
- digilocker.gov.in
- web.umang.gov.in
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें और आगे की प्रक्रिया के लिए इसका उपयोग करें।
चैनल को सब्स्क्राइब करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































