एक्टर विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने, इन 9 नेताओं ने भी ली मंत्रिपद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट

127

तमिलगा वेत्री कड़गम (Tamil Nadu CM) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय के साथ 9 और मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है। तमिलनाडु में 1967 के बाद यानी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री होगा। इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे।

इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं। अब विजय के पास 121 विधायक हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है।

ये भी पढ़ें: ममता को दो-दो बार हराने वाला ‘जायंट स्लेयर’ बना बंगाल का CM! जानें क्यों आज तक कुंवारे हैं सुवेंदु अधिकारी?

इन पार्टियों ने दिया विजय का साथ
पार्टी को कांग्रेस के पाँच विधायकों और सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके के साथ आईयूएमएल के दो-दो विधायकों का समर्थन मिला है। ये सभी दल डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) का हिस्सा बनकर चुनाव लड़े थे।

जिन पार्टियों से टीवीके को मिला समर्थन

  • कांग्रेस के 5 विधायक
  • सीपीआई के 2 विधायक
  • सीपीआई(एम) के 2 विधायक
  • आईयूएमएल के 2 विधायक
  • वीसीके के 2 विधायक

हालांकि कांग्रेस ने टीवीके के साथ चुनाव बाद गठबंधन करने के लिए डीएमके से संबंध तोड़ लिए, लेकिन अन्य दलों ने कहा कि वे सरकार गठन के लिए टीवीके का समर्थन कर रहे हैं, जबकि राजनीतिक रूप से वे डीएमके-नीत गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें: कैसे बनेगी तमिलनाडु में ‘विजय सरकार’, TVK के भविष्य पर राज्यपाल ने भी गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला?

सीपीआई और सीपीआई(एम) पहले ही टीवीके को समर्थन देने की घोषणा कर चुके थे, जबकि टीवीके को वीसीके के फ़ैसले का इंतजार था। टीवीके के 107 विधायकों में से 93 पहली बार विधायक बने हैं और उन्होंने अपने पहले ही चुनाव में जीत हासिल की है. इनमें ख़ुद पार्टी प्रमुख विजय भी शामिल हैं।

इस वर्ष चुने गए टीवीके नेताओं में सबसे अनुभवी नेताओं में केए सेंगोट्टैयन शामिल हैं, जो लंबे समय तक एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता रहे और जयललिता के अलावा एडप्पडी के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री भी रह चुके हैं।

2 साल पुरानी पार्टी ने जीता अपना पहला चुनाव
टीवीके फ़रवरी 2024 में बनी थी। यानी दो साल से कुछ ही अधिक पुरानी पार्टी है. उसने अपने पहले ही चुनाव में शानदार राजनीतिक बदलाव दिखाते हुए तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटें जीत लीं। विजय ने पार्टी को एक धर्मनिरपेक्ष संगठन के रूप में पेश किया। पार्टी ने अपने प्रतीकों के रूप में समाज सुधारक पेरियार, पूर्व मुख्यमंत्री कामराज, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, स्वतंत्रता सेनानी वेलु नच्चियार और गांधीवादी समाजसेवी अंजलाई अम्माल जैसी हस्तियों को प्रमुख स्थान दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।