महिलाओं के पोस्टर को चाटता दिखा युवक, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

42

Bihar से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वीडियो में एक व्यक्ति ट्रक के पीछे लगे महिलाओं के पोस्टरों को चाटता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और कई यूजर्स ने इसे बेहद शर्मनाक बताया है।

वायरल क्लिप को X पर Jaswinder Kaur ने शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक के पीछे महिलाओं की तस्वीरें बनी या चिपकाई गई हैं और एक व्यक्ति बार-बार उन तस्वीरों को चाट रहा है। वीडियो में आसपास छोटे बच्चे, जिनमें लड़कियां और लड़के भी शामिल हैं, दिखाई दे रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

वीडियो शेयर करते हुए जसविंदर कौर ने लिखा कि “भारत में महिलाएं पोस्टरों पर भी सुरक्षित नहीं हैं। वह लड़कियों के पोस्टर चाट रहा है और वहां छोटी बच्चियां भी मौजूद हैं।” पोस्ट वायरल होने के बाद इस पर लाखों व्यूज आ चुके हैं और लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ अनकट वर्जन OTT पर रिलीज, जानें कब कहां देखें Dhurandhar 2

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस व्यवहार को बेहद आपत्तिजनक बताया। एक यूजर ने लिखा कि “सामान्य सोच वाला इंसान सार्वजनिक जगह पर ऐसी हरकत नहीं कर सकता।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि “यह बेहद घिनौना है और ऐसे व्यवहार पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

कई अन्य लोगों ने भी वीडियो पर नाराजगी जताई और कहा कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकतें समाज के लिए चिंता का विषय हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही यह साफ हो पाया है कि घटना कब और कहां की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot News (@panchdoot_news)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।