शहरी सेवा शिविर में मुखर्जी कॉलोनी व एच एच एरिया की जलभराव समस्या उठाई

113

हनुमानगढ़। शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान मुखर्जी कॉलोनी एवं एच एच एरिया के निवासियों ने क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन नगर परिषद आयुक्त एवं जिला कलक्टर के नाम दिया गया, जिसमें पूर्व पार्षद हरि खदरिया ने बताया कि मानसून से पहले नालों की व्यापक सफाई करवाने तथा अधूरे पड़े नालों का निर्माण तत्काल पूरा कराने की मांग की गई। मुखर्जी कॉलोनी और एच एच एरिया शहर के निचले हिस्से में स्थित हैं, जिसके कारण पूरे शहर का बरसाती एवं गंदा पानी इसी क्षेत्र से होकर गुजरता है। मुख्य नालों की समय पर सफाई और रखरखाव नहीं होने से उनमें भारी मात्रा में सिल्ट और मलबा जमा हो गया है। परिणाम स्वरूप सामान्य दिनों में भी गंदा पानी नालों से नहीं गुजर पाता और सड़कों पर फैल जाता है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब पानी की निकासी बाधित होने से घरों में पानी घुस जाता है तथा लंबे समय तक जलभराव बना रहता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।