मात्र दो हजार रुपए खर्च कर चुनाव जीता, ग्रामीणों के विश्वास और सहयोग से मिली जीत

47

– नवनिर्वाचित सरपंच व उपसरपंच ने पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप से लिया आशीर्वाद, अमित साहू ने किया अभिनंदन
हनुमानगढ़।
गांव जोड़किया के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच ने सोमवार को पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर युवा नेता अमित साहू भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप और युवा नेता अमित साहू ने नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान गांव के विकास, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और पंचायत की आगामी कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा हुई। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सरपंच और उपसरपंच का पद केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि ग्रामीणों की अपेक्षाओं और विश्वास को पूरा करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। गांव के विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।
युवा नेता अमित साहू ने कहा कि ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर जो विश्वास जताया है, उसे विकास कार्यों के माध्यम से कायम रखना जरूरी है। पंचायत के प्रत्येक गांववासी की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसका समाधान करवाने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि नई पंचायत ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।