-छठ घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भाजपा नेता अमित चौधरी ने पहुंचकर व्रतधारियों को दी शुभकामनाएं
हनुमानगढ़। श्री सार्वजनिक छठ महोत्सव प्रबंध समिति की ओर से नई खुंजा चुंगी नंबर 11 स्थित आयोजन स्थल पर आयोजित 36वें श्री सार्वजनिक छठ महोत्सव का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। चार दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतधारी महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान पूरा आयोजन स्थल छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से भक्तिमय नजर आया। व्रतधारी महिलाओं ने कठिन निर्जला व्रत का विधिवत पारण किया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद एक-दूसरे को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। घाट पर दीपों की रोशनी, पारंपरिक पूजा सामग्री और श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































