वार्ड 9-10 में नुक्कड़ सभा, मदन बाघला व नवीन बाकोलिया के समर्थन में जुटे लोग

25

– विधायक गणेश बंसल ने पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों के नाम पर मांगा समर्थन, युवा जोश और अनुभव के मेल पर दिया जोर
हनुमानगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 9 और 10 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मदन बाघला और नवीन बाकोलिया के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं समर्थक शामिल हुए। सभा को विधायक गणेश बंसल एवं पूर्व सभापति सुमित रणवां ने संबोधित किया।
विधायक गणेश बंसल ने अपने संबोधन में पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को प्रमुखता से रखते हुए जनता से विकास के नाम पर समर्थन और मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़कों, सफाई, पेयजल, रोशनी सहित विभिन्न विकास कार्यों पर काम किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों का आकलन करते हुए आगामी 11 सितंबर को मतदान करे।
बंसल ने वार्ड 9 से मदन बाघला को अनुभवी प्रत्याशी बताते हुए कहा कि वे लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते और समाधान के लिए प्रयास करते रहे हैं। वहीं वार्ड 10 से नवीन बाकोलिया को युवा, जुझारू और काम करने की ललक रखने वाला प्रत्याशी बताते हुए उनके पक्ष में मतदान की अपील की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।