विधायक गणेशराज बंसल ने कहा—छह साल के विकास कार्यों के दम पर मांग रहे हैं जनता का आशीर्वाद

27

हनुमानगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड 7 में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड में विधायक गणेशराज बंसल की ओर से मैदान में उतारे गए प्रत्याशी सुमित रिणवा के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए और सुमित रिणवा तथा विधायक गणेशराज बंसल का माला पहनाकर अभिनंदन किया। सभा के दौरान समर्थकों ने दोनों के पक्ष में नारे लगाकर अपना समर्थन जताया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि पिछले छह वर्षों में नगर परिषद क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को लेकर वे जनता के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के इनाम के रूप में जनता से वोट मांगने के लिए वे वार्डवासियों के बीच आए हैं। उन्होंने वार्डवासियों से सुमित रिणवा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
प्रत्याशी सुमित रिणवा ने सभा में वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों का ब्यौरा वार्डवासियों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी वार्डवासियों से सीधा संवाद कायम रखते हुए शेष समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।