हनुमानगढ़। 51 वी सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता हेतु राजस्थान बास्केटबॉल (गर्ल्स) टीम का 10 दिवसीय अभ्यास प्रशिक्षण शिविर व्यापार मंडल शिक्षा समिति में प्रारंभ हुआ। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित होने जा रही है। इस प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन व्यापार मंडल शिक्षा समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, सचिव हरिकिशन खदरिया , पूर्व पार्षद अर्चित अग्रवाल, तथा व्यापार मंडल गर्ल्स महाविद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम गौड़, व्यापार मंडल गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संजू गाड़िया व व्यापार मंडल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती किरण राठौड़ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस कैंप में पूरे राजस्थान से 21 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं, जिनके रहने व खाने-पीने की संपूर्ण व्यवस्था महावीर दल धर्मशाला में की गई है। शिविर में टीम कोच निशा शर्मा, टीम साई कोच नीतू रेगर, तथा मैनेजर हंसिका पारीक होंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































