गणेश महोत्सव का दुसरे दिन भक्ति में सराबोर

16

-शोभायात्रा व प्रतिमा विसर्जन 25 सितम्बर को, 24 सितम्बर को भव्य भंडारा
हनुमानगढ़। जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर प्रांगण में मंगलवार को गणेश महोत्सव का दुसरा दिन श्रद्धा और भक्ति के रंगों में डूबा रहा। स्वर्णकार समाज समिति, मराठा मंडल एवं जनसहयोग से आयोजित इस 17वें गणेश महोत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पंडित विजय कुमार शर्मा के सान्निध्य में यजमान सतीश कुमार जोडा व सरोज रानी ने सपरिवार विशेष पूजा-अर्चना और आरती कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर प्रांगण में गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा के दर्शन कर मंगलकामनाएं मांगी। समिति अध्यक्ष बबलू सोनी ने बताया कि यह महोत्सव समाज की एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। प्रतिदिन विशेष पूजा और आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
महोत्सव को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह है। पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि 24 सितम्बर को मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। वहीं, 25 सितम्बर को शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालुजन नाचते-गाते गणपति बप्पा को विदाई देंगे। इस अवसर पर  स्वर्णकार समाज समिति अध्यक्ष बबलू सोनी,श्री ठाकर दास सोनी,कोषाध्यक्ष अनिल मराठा,प्राचारमंत्री अमन सोनी, सुधीर जांगिड़,सागर सोनी,रोहित सोनी,संजीव सोनी, विकाश सोनी,जितेंद्र बेदी, राधेश्याम,छिदा सिंह,जय सोनी,यशवी सोनी,विक्की, सहित अनेक पदाधिकारी व समाजजन मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।