-मानव उत्थान सेवा समिति ने जंक्शन में 15 पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए
हनुमानगढ़। हरियालो महाअभियान के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 15 पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने भी सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत संभागीय मुख्य वन संरक्षक बीकानेर सेठुराम यादव एवं उपवन संरक्षक हनुमानगढ़ डॉ. सज्जन कुमार ने शहतूत प्रजाति के पौधे लगाकर की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। ट्री गार्ड लगाए जाने से पौधों को शुरुआती दौर में सुरक्षा मिलने के साथ उनके संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































