-27 छात्राओं ने एक-दूसरे को तैयार कर मंच पर प्रस्तुत किए आकर्षक ब्यूटी मॉडल
हनुमानगढ़। आरसेटी हनुमानगढ़ की ओर से जूनियर ब्यूटी प्रेक्टिशनर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षणार्थियों के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने हुनर को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना रहा। फैशन शो में प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और ब्यूटी प्रेक्टिशन से जुड़े कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अग्रणी कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुदेशक मुकेश भानुशाली एवं अनिल सिंह राठौड़ ने की। इस दौरान जूनियर ब्यूटी प्रेक्टिशनर प्रशिक्षण की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के ब्यूटी मॉडल तैयार किए और उन्हें मंच पर प्रस्तुत कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने मेकअप, हेयर स्टाइलिंग तथा सौंदर्य सज्जा से संबंधित अपनी प्रतिभा को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि जिला अग्रणी कार्यालय के मुख्य प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के साथ-साथ आत्मविश्वास का विकास भी बेहद जरूरी है। छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए इस तरह के फैशन शो बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने से प्रशिक्षणार्थियों में झिझक कम होती है और वे भविष्य में अपने कार्य को अधिक आत्मविश्वास के साथ करने के लिए तैयार होती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































