कैप्टन कूल लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, राजनीति में उतरने की अटकलें तेज

अभी उसका लक्ष्य 2019 विश्व कप है। विश्व कप के बाद वह क्या करेगा इसका निर्णय भी वही लेगा।

0
353

जयपुर: कूल कप्तान के नाम से मशहूर एमएस धोनी किक्रेट के बाद राजनीति में हाथ आजमा सकते हैं, ऐसी खबर आ रही है कि किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव भाजपा की तरफ से लड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी ने इसकी पुष्ठि नहीं की है।

इस खबर के बाहर आते ही सरगर्मी तेज हो गई है। रांची विवि के पूर्व खेल निदेशक व धोनी के करीबी माने जाने वाले जय कुमार सिन्हा ने बताया कि वेस्टइंडीज सीरीज खेलने जाने से पहले माही ने स्पष्ट कहा था कि अभी उसका पूरा ध्यान विश्व कप पर है। इसके अलावा वह अन्य किसी भी चीज के संबंध में नहीं सोच रहे हैं।

जय ने कहा कि क्रिकेट के बाद भी वह राजनीति में आएगा यह कहना जल्दबाजी होगी। क्रिकेट उसका पहला प्यार है और क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उसके लिए कोच, कमेंटेटर, चयनकर्ता बनने का रास्ता खुला है। क्रिकेट प्रशिक्षक चंचल भट्टाचार्य ने भी कहा कि अभी उसका लक्ष्य 2019 विश्व कप है। विश्व कप के बाद वह क्या करेगा इसका निर्णय भी वही लेगा।

भाजपा को भी नहीं पता-
बीजेपी पार्टी के सदस्य से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उनकी पार्टी को भी नहीं पता कि ऐसा कुछ होने वाला है। जहां तक अनुमान लगाया जा रहा है उसके अनुसार  गौतम गंभीर दिल्ली से व धौनी झारखंड की किसी भी सीट से संसदीय चुनाव में उतर सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा ने दोनों क्रिकेटरों को चुनाव में स्टार प्रचारक की सूची में रखने का निर्णय लिया है।

इस खबर की पुष्ठि हम तब तक नहीं कर सकते जब तक पार्टी या खुद गंभीर और धोनी इसबारें में कुछ नहीं कहते। वहीं उनके करीबी लोगों ने कहा, इस बारें में कोई भी बयान देना मतलब जल्दबाजी करने जैसा होगा। अगर कुछ भी होगा तो वो किसी से छुपकर नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं