पहली बार सेना में महिलाओं की भर्ती, इन दो मामलों की जांच करेंगी

4476
17245

रक्षा मंत्रालय जल्द सेना में पहली बार महिलाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट दी। उनका कहना था कि सेना पुलिस की कुल तादाद में महिलाओं की भागीदारी 20% होगी। महिलाओं की भर्ती पीबीओआर (पर्सनल बिलो आफिसर रैंक) रोल में की जाएगी।

जनवरी में सेना पुलिस में पहली बार महिलाओं को शामिल करने का फैसला लिया गया था। सेना पुलिस में शामिल की जाने वाली महिलाएं दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे मामलों की जांच करेंगी। सेना पुलिस का रोल सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ कैंटोनमेंट इलाकों की देखरेख करना होता है।

सेना पुलिस शांति और युद्ध के समय जवानों और साजोसामान की मूवमेंट को संचालित करती है। सेना पुलिस में 800 महिलाओं को भर्ती किया जाएगा। महिलाओं की सालाना भर्ती की दर 52 रहेगी। अभी तक सेना की मेडिकल, सिग्नल, एजुकेशन और इंजीनियरिंग कोर में महिलाओं को भर्ती किया जाता है। महिलाओं को युद्ध में शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

सेना में महिलाओं की संख्या अभी 3.80% 
रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने राज्यसभा में बताया था कि सेना में महिलाओं की भागीदारी 3.80% है। जबकि वायुसेना में 13.09% और नौसेना में 6% महिलाएं हैं।

कैसे करे आवेदन-भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें:
भारत का गाना ‘स्लो मोशन’ र‍िलीज: सर्कस में हुआ सलमान खान और दिशा पटानी का रोमांस
बालाकोट एयर स्ट्राइक में शामिल थे 6 हजार वायुसैनिक, सामने आई IAF रिपोर्ट
प्रियंका चोपड़ा का वेस्टर्न अटायर पर मंगलसूत्र लुक बड़ा कमाल का है, देखें तस्वीरें
भाग्यशाली लड़कियों के होते हैं ये 4 निशान, कर लेंगे ये काम तो जिंदगी बन जाएगी
TikTok से हटा बैन, फिर से डाउनलोड कर पाएंगे App

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here