देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘Atal Setu’ का उद्घाटन कल, क्या है इसमें खास? देखें VIDEO

मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाला यह पुल देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल है जो 22 किलोमीटर लंबा है। इससे दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी आसानी से तय हो जाएगी।

0
517

Atal Setu: देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज अटल सेतु बनकर तैयार हो गया है। कल पीएम मोदी कल (12 जनवरी) को इसके उद्घाटन के लिए मुंबई आएंगे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे। मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाला यह पुल देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल है जो 22 किलोमीटर लंबा है।

इससे दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी आसानी से तय हो जाएगी। इस पुल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके नीचे से दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज निकल सकता है। इस पुल का पूरा नाम है-अटल बिहारी वाजपेई शिवडी न्हावाशेवा अटल सेतु।

 हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ये भी पढ़ें: पंजाब-UP-राजस्थान में कोल्ड डे का अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल

क्या है वाहनों के लिए गाइडलाइन?
इससे पहले मुंबई पुलिस ने बुधवार को वाहनों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि फोर-व्हीलर, मिनी बस और टू-एक्सेल व्हीकल की मैक्सिमम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। ब्रिज की चढ़ाई और उतार पर स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा नहीं होगी। वहीं, मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर को इस ब्रिज पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

ब्रिज के लिए 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे
मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने ब्रिज के लिए टोल टैक्स 500 रुपए निर्धारित किया था। इसके बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की गुरुवार (4 जनवरी) की बैठक में टैक्स का आधा किया गया। 22 किलोमीटर के इस ब्रिज पर चलने के लिए लोगों को 250 रुपए चुकाने पड़ेंगे। ​​​​​​​शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस ब्रिज को टोल फ्री करने की मांग की।

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि ट्रक, बस और भारी वाहनों को मुंबई की तरफ जाने के लिए ईस्टर्न फ्री-वे में एंट्री नहीं दी जाएगी। इन वाहनों को मुंबई में प्रवेश करने के लिए मुंबई पोर्ट-सिवड़ी एग्जिट (एग्जिट 1C) का उपयोग करना होगा।

ये भी पढ़ें: महिलाओं से अश्लील हरकतें, गंदे कमेंट करने के मामले में BJP का ये राज्य टॉप पर

क्यों खास है अटल सेतु

  • अटल सेतु 6 लेन समुद्री लिंक है। यानी दोनों तरफ 3-3 लेन में वाहनों चल सकेंगे। दोनों तरफ 1-1 इमरजेंसी लेन भी है।
  • ब्रिज की कुल लंबाई 21.8 किलोमीटर है। समुद्र पर 16.5 KM और तट के पास लैंड पर 5.5 KM पर यह ब्रिज बना है।
  • ब्रिज से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय हो सकेगी। फिलहाल 2 घंटे लगते हैं।
  • ब्रिज की कुल लागत 17 हजार 843 करोड़ रुपए है।

  • ब्रिज को बनाने में करीब 2 मैट्रिक टन स्टील और 5 लाख मैट्रिक टन सीमेंट लगा है।
  • ब्रिज पर प्रतिदिन 70 हजार वाहन गुजर सकते हैं।
  • ब्रिज पर 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  • पक्षियों की सुरक्षा के लिए ब्रिज पर साउंड बैरियर लगाए गए हैं।
  • ब्रिज पर एडवांस लाइटिंग की गई है। इससे लाइट्स का फोकस सिर्फ ब्रिज पर पड़ेगा। समुद्री जीवों का नुकसान नहीं होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now