देश में मानसून की दस्तक! अगले 24 घंटे में पहुंचेगा केरल, मौसम विभाग ने जारी किए 2 रेड अलर्ट

देश के कुल 28 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। जबकि, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 27 मई तक गर्म हवाओं के चलते रेड अलर्ट है। जैसलमेर में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 48 डिग्री तापमान रहा। इसमें आज और भी बढ़ोतरी हो सकती है।

67

देश में मानसून (Monsoon India) अगले 24 घंटों में दस्तक देने वाला है। इस साल केरल में मानसून की दस्तक पिछले 16 सालों में सबसे जल्दी होने वाली है। ये तय समय से एक हफ्ते पहले ही आने वाला है। पिछले 4 दिनों से 40 से 50 किलोमीटर दूर रुका मानसून शुक्रवार (23 मई, 2025) को आगे की ओर बढ़ा।

IMD के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 150 साल में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें काफी अलग रही हैं। 1918 में मानसून सबसे पहले 11 मई को केरल पहुंच गया था, जबकि 1972 में सबसे देरी से 18 जून को केरल पहुंचा था।

ये भी पढ़ें: Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा में 500 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून चार दिन से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर अटका हुआ था।। शुक्रवार शाम आगे बढ़ा। इसके आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचने की संभावना है। वहीं, एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर सकता है। 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें: Mukul Dev: नहीं रहे एक्टर मुकुल देव, 54 साल की उम्र में हुआ निधन

आम तौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचकर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

ये भी पढ़ें: भारत के इन 4 राज्यों में बढ़ें Covid 19 के केस, जानिए क्या ये खतरनाक है या नहीं

मौसम विभाग ने जारी किए दो रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने 24 मई के लिए दो तरह के रेड अलर्ट जारी किए हैं। पहला भारी बारिश और दूसरा भीषण गर्मी का है। गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में 200 mm तक बारिश हो सकती है। इन राज्यों में अगले सात दिन तक भारी बारिश हो सकती है।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

देश के कुल 28 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। जबकि, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 27 मई तक गर्म हवाओं के चलते रेड अलर्ट है। जैसलमेर में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 48 डिग्री तापमान रहा। इसमें आज और भी बढ़ोतरी हो सकती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।