धन-धन बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

304

हनुमानगढ़ । प्रेम नगर टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानकसर में धन-धन बाबा बंदा सिंह बहादुर जी का शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस के उपरान्त हैडग्रंथी भाई जोगिन्द्र सिंह ने क्षेत्र की सुख शांति की अरदास की। इस पावन अवसर पर सायं कालीन विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें श्रद्धालु संगत ने भारी संख्या में भाग लिया। दीवान की शुरुआत श्री सुखमणि साहिब के पाठ से हुई और इसके उपरांत रहरास साहिब का पाठ किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाई गुरप्रीत सिंह, गुरुद्वारा नामदेव हनुमानगढ़ जंक्शन से पहुंचे और उन्होंने श्रद्धालु संगत को गुरबाणी कीर्तन से जोड़ते हुए बाबा बंदा सिंह बहादुर के बलिदान और सिख इतिहास पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उनकी ओजस्वी वाणी और भावपूर्ण कीर्तन ने संगत के मन में श्रद्धा और वीरता की भावना भर दी।शहीदी दिवस के समापन पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने प्रेमपूर्वक भाग लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलकरण सिंह ढिल्लो ने इस अवसर पर जानकारी दी कि गुरुद्वारा श्री गुरु नानकसर में 26 जून 2025 से दस्तार व दोमाला बाँधने का एक निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा। उन्होंने संगत से अपील की कि जो भी सिख भाई अपनी दस्तार या दोमाला सही ढंग से सजाना सीखना चाहता है, वह समय पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर इस प्रशिक्षण का लाभ उठाए। यह पहल नई पीढ़ी को सिख परंपरा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर प्रधान बलकरण सिंह ढिल्लों, उप प्रधान अमरजीत सिंह कोडा, सचिव दर्शन सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीप सिंह, कपूर सिंह कोडा, कुलजीत सिंह जज, जगदीश सिंह मुत्ति, सुरजीत सिंह वजीत पुरिया, जसविंदर सिंह पटवारी, भूपेंद्र सिंह कोडा, सेवादार कुलदीप सिंह, जसवीर सिंह जज, बग्गा सिंह ठेकेदार, हरजिंदर सिंह चंदी जसविंदर सिंह आजाद, हरमीत सिंह मुत्ति आदि उपस्थित है

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।