50वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 सम्पन्न हुई

323

हनुमानगढ़। आगाज से समापन्न तक 50वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 का बड़े हर्षोल्लास से रविवार को समापन हुआ। व्यापार मण्डल शिक्षा समिति के ऊर्जावान अध्यक्ष अजय सर्राफ ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला बास्केटबॉल संघ और व्यापार मण्ड़ल शिक्षा समिति द्वारा करवाई गई इस प्रतियोगिता में न केवल खिलाड़ियों को मंच दिया बल्कि खेल भावना, अनुशासन व टीम वर्क का अद्वभुत उदाहरण पेश किया। आगाज से लेकर समापन तक यह बास्केटबॉल प्रतियोगिता पूर्णतः सफल रही। शिक्षा समिति के सभी स्टॉफ ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया, जिससे इस प्रतियोगिता का सफल संचालन हो सका। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत सिंह राठौड़ अध्यक्ष राजस्थान बास्केटबॉल संघ, देवेन्द्र सिंह शेखावत सचिव राजस्थान बास्केटबॉल संघ, बिशम्बर लाल गोयल, गोपीराम गुप्ता, श्री मुरारी लाल सेतिया, ताराचंद गोयल, घनश्याम भादू, नरेश सर्राफ, ओमप्रकाश हिसारिया, राधेश्याम मुण्ड़ेवाला, सजय सर्राफ, भगवाना राम किरोड़ीवाल, हरदयाल सिंह, दुलीचंद जलंधरा, मोहन लाल गर्ग, सजंय बाठिंया, रमन सर्राफ,संजय पुनिया, रितेश गुप्ता, राधाकिशन सिंगला, राजेश दादरी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  इस अवसर पर व्यापार मण्ड़ल शिक्षा समिति पदाधिकारी अध्यक्ष अजय सर्राफ, उपाध्यक्ष संजय कुमार जैन, सचिव विजय कुमार बसंल, सह-सचिव विकास हिसारिया, कोषाध्यक्ष  सुरेन्द्र गोयल मुण्डेवाल, निदेशक प्यारेलाल गोयल, जिला बास्केटबॉल संघ हनुमानगढ़ के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव निशा शर्मा, मनोज पारीक, वी.एम. पब्लिक स्कुल प्रिंसीपल किरण राठौड़ व वी. एम. गर्ल्स स्कुल प्रिसीपल संजू गाड़िया व समिति स्टॉफ उपस्थित रहा। व्यापार मण्ड़ल शिक्षा समिति व जिला बास्केटबॉल संघ के सहयोग से हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 38 टीमों ने हिस्सा लिया, इस प्रतियोगिता में बालिक वर्ग में प्रथम जयपुर, द्वितीय उदयपुर व भीलवाड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, बालक वर्ग में प्रथम जैसलमेर अकादमी, द्वितीय बाड़मेर व तृतीय सीकर रही।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।