हनुमानगढ़। पूज्य सिंधी पंचायत, हनुमानगढ़ टाउन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में आज समाज ने अपने गौरव महेश कुमार रोघा का भव्य अभिनंदन किया। महेश ने छम्म्ज् न्ळ 2025 परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल सिंधी समाज, बल्कि पूरे हनुमानगढ़ एवं राजस्थान को गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिन्होंने महेश को सम्मानित करते हुए अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा नीट में टॉपर बनना बहुत बड़ी उपलब्धि है, लेकिन यह केवल शुरुआत है। आपको अपनी सफलता को बनाए रखते हुए आगे आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करना है। एक सफल डॉक्टर बनने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान बनना भी ज़रूरी है। वही व्यक्ति सच्चे अर्थों में सफल है, जिसके व्यवहार से दूसरों को खुशी मिले और जो स्वयं भी संतुष्ट हो।” महेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “कोई भी मंज़िल असंभव नहीं होती, यदि निरंतर प्रयास किया जाए और सकारात्मक वातावरण मिले। सफलता के लिए लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण और मेहनत आवश्यक है।”
मंच संचालन सिंधी पंचायत के सचिव घनश्याम दास मेघवानी ने किया। उन्होंने महेश कुमार की प्रेरणादायक पृष्ठभूमि साझा करते हुए बताया कि महेश कुमार ने हिंदी माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और तत्पश्चात सीकर जाकर छम्म्ज् की तैयारी की। आज उनकी यह सफलता समाज ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































