हनुमानगढ़। वरिष्ठ अध्यापकों की बकाया डीपीसी पदोन्नती की मांग नव कर्मोन्नत विद्यालयों में पद सृजन की मांग जिला शिक्षा अधिकारी के 50% पदों पर सीधी भर्ती में वरिष्ठ अध्यापकों को शामिल किए जाने प्रत्येक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अनिवार्य विषयों के पद सृजन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ हनुमानगढ़ के जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में संघ के सदस्यों द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय को सौंपा गया इस संबंध में जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से वरिष्ठ अध्यापकों की ज्वलंत मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की गई जिला उपाध्यक्ष श्री शिव प्रकाश बिश्नोई के अनुसार राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ एकमात्र शिक्षकों का कैडर बेस संगठन है जो वरिष्ठ अध्यापकों की सभी मांगों को समय-समय पर उठाता रहा है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































