Facebook और WhatsApp ग्रुप पर डाली गलत खबर तो एडमिनेस्ट्रेटर जाएंगे जेल

0
226

गैजेट्स डेस्क: आपने लगातार WhatsApp एडमिन को लेकर कई खबरें सुनी और शेयर की होगी। लेकिन अब आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि अगर आपने अपने ग्रुप में किसी भी तरह की आपत्तिजनक मैसेज या खबर शेयर की तो आपके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।

ऐसा हम नहीं बल्कि अभी हाल ही में वाराणसी डिस्ट्रिक मजीस्ट्रेट योगेश्वर राम मिश्रा और सीनियर एसपी नितिन तिवारी ने इस मामले में एक ज्वाइंट ऑर्डर जारी किया है। जिसमें लिखा गया है कि किसी फेसबुक और व्हाट्सऐप ग्रुप ऐडमिनिस्ट्रेटर पर FIR दर्ज की जा सकती है।

अगर ग्रुप में भ्रामक और फर्जी पोस्ट किए जा रहे हैं। एडमिन को ऐसे पोस्ट के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए और भ्रामक खबरों को अपने ग्रुप से हटाना चाहिए। इतना ही नहीं जो मेंबर ग्रुप में इसे खबरें पोस्ट कर रहा है तो उसे हटाना चाहिए।

इस ऑर्डर में कहा गया है, ‘अगर ग्रुप एडमिन लापरवाही करता है तो ऐसी स्थिति में एडमिन को दोषी माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। भ्रामक पोस्ट को नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट किया जाना चाहिए।

aadesh_042117055929

गौरतलब है कि भारत में WhatsApp को 200 मिलियन यूजर्स हैं। अब इस मामले के बाद ग्रुप एडमिन्स पर निश्चित तौर पर जिम्मेदारी बढ़ेगी और उन्हें ज्यादातर उन लोगों को ग्रुप में शामिल करना होगा जिन्हे वो जानते हैं। तो सावधान हो जाइए।

नीचे दिए गए लिंक पर किल्क कीजिए और अन्य खबरें पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)