दूर-दराज से उमड़े श्रद्धालु, बाबा का आशीर्वाद लेकर ग्रहण किया लंगर
हनुमानगढ़। श्री पीरखाना मंदिर, श्री साईं कॉलोनी, चक ज्वाला सिंह वाला, हनुमानगढ़ जंक्शन में 8वें शुभ सालाना दीवान का आयोजन गुरुवार रात श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। सालाना दीवान में राजस्थान सहित पंजाब और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। देर रात तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा और धार्मिक माहौल बना रहा।
दीवान के दौरान बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर बाबा का गुणगान किया। मंदिर परिसर में की गई विशेष सजावट आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दरबार में माथा टेका और मन्नतें मांगी। आयोजन में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री गद्दीदार बाबा सुरेश कुमार गोयल ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सालाना दीवान में पहुंचने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीरखाना में आयोजित सालाना दीवान श्रद्धालुओं की आस्था और सेवा भावना का प्रतीक है। आयोजन के दौरान सेवादारों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं संभालीं। मंदिर परिसर में पेयजल, बैठने और प्रसाद सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































