अलविदा 2017: इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक, सपना चौधरी और जीएसटी टॉप पर

0
338

कैलीफोर्निया: गूगल ने साल 2017 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक की लिस्ट जारी की है। अमेरिका में आया तूफान ‘हरिकेन इरमा’ दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। दूसरे और तीसरे नंबर पर आईफोन-8 और आईफोन-एक्स रहा। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की मंगेतर और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। टॉप-10 ग्लोबल सर्च में इंडियन क्रिकेट टीम भी दसवें नंबर पर है।

वहीं भारत के टॉप सर्च में बाहुबली-2, अभिनेत्री सनी लियोनी और बिग बॉस-11 से चर्चा में आईं अर्शी खान शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स ने ‘जीएसटी क्या है’ और ‘आधार लिंक कैसे कराएं’ भी खूब सर्च किया। गूगल से पूछे जाने वाले सवालों में ये दोनों टॉप पर रहे। लोकेशन में यूजर्स ने अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस को सबसे ज्यादा सर्च किया।

गूगल हर दिसंबर में सर्च की-वर्ड की लिस्ट जारी करता है। पिछले साल अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावों की वजह से डोनाल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन इस लिस्ट में टॉप पर थे। इस बार कोई राजनेता टॉप-10 में नहीं है। इंटरटेनमेंट सेलेब्रिटी और स्पोर्ट्स से जुड़े सर्च का ट्रेंड वापस गया है। भारत में आईपीएल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेल से जुड़े सर्च में टॉप पर रहे।

टॉप स्पोर्ट्स सर्च                                    
1.इंडियन प्रीमियर लीग
2. चैंपियंस ट्रॉफी
3. विंबलडन
4. डब्ल्यूडब्ल्यूई
5. रेसलमेनिया

टॉप सेलेब्रिटी सर्च
1.सनी लियोनी
2. अर्शी खान
3. सपना चौधरी
4. दिशा पाटनी
5. सुनील ग्रोवर

टॉप-5 सवाल
1.जीएसटी क्या है
2. आधार को लिंक कैसे कराएं
3. बिटकॉइन क्या है
4. जियोफोन कैसे बुक करें
5. फोन पर स्क्रीनशॉट कैसे लें

टॉप-5 लोकेशन सर्च
1.नजदीकी पोस्ट ऑफिस
2. नजदीकी थियेटर में शो टाइमिंग
3. नजदीकी बेस्ट कॉफी शॉप
4. नजदीकी कोरियर सर्विस
5. नजदीकी इंटरटेनमेंट स्पॉट

टॉप ओवर ऑल सर्च
1.बाहुबली-2
2. इंडियन प्रीमियर लीग
3. लाइव क्रिकेट स्कोर
4. दंगल
5. हाफ गर्लफ्रेंड

टॉप सेलेब्रिटी सर्च
1.मेगनमर्केल
2.मैटल्योर
3.हार्वेविन्सटीन
4.माइकलफिन
5.मेलेनियाट्रम्प

टॉप गैजेट सर्च
1.आईफोन-8
2.आईफोन-एक्स
3.फिजेटस्पिनर
4.सैमसंगगैलेक्सी एस-8
5.वनप्लस-5

ये भी पढ़ें- 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)