वार्डवासियों की आवाज बनकर काम करने और विकास को गति देने का किया संकल्प
हनुमानगढ़। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 51 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को वार्ड 51 से निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार गर्ग ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह देखने को मिला।
नामांकन के बाद पवन कुमार गर्ग ने कहा कि वे चुनाव मैदान में वार्डवासियों की सेवा और क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से उतरे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वार्ड की जनता उन्हें अपना समर्थन देकर विजयी बनाती है तो वे नगर परिषद में वार्डवासियों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएं तथा लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
पवन कुमार गर्ग ने वार्डवासियों से अपील की कि वे उन्हें अपना समर्थन एवं आशीर्वाद दें, ताकि वार्ड के विकास के लिए मजबूती से काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि वार्डवासियों की सेवा करना और क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































