हनुमानगढ़। टाउन में महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय के सामने एपेक्स क्लब के नजदीक ‘गुरु हेल्थ केयर सर्विसेज’ का भव्य शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बृजेश गौड़ ने फीता काटकर किया। इस नई पहल का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को किफायती दरों पर घर बैठे आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराना है।
केंद्र के संचालक नीरज वर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़ क्षेत्र में पहली बार इस तरह की सुविधा शुरू की गई है, जिसमें जरूरतमंद मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण किराए पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। केंद्र पर बाइपेप मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, पेशेंट मॉनिटर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, व्हीलचेयर और हॉस्पिटल बेड जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
दीपक गुरुकृपा ने बताया कि गंभीर बीमारी के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए जीवनरक्षक उपकरणों का खर्च कई परिवारों के लिए आर्थिक रूप से काफी बोझिल हो जाता है। विशेषकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इस तरह की परिस्थितियों में बड़ी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मरीजों को घर के सहज वातावरण में कम किराए पर आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































