नई खुंजा में 300 से 400 लोगों ने लिया हिस्सा, वार्डवासियों ने पुष्पवर्षा व स्वागत कर दिया भाईचारे का संदेश
हनुमानगढ़। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नई खुंजा वार्ड नंबर पांच से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जुलूस में करीब 300 से 400 लोग शामिल हुए। इमाम साहब जनाब गुलाम फरीद साहब, उनके साहबजादे तथा हाफिज साहब सहित समाज के अन्य लोग जुलूस के साथ मौजूद रहे।
जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक नारों के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके बताए अमन, भाईचारे तथा इंसानियत के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जुलूस के वार्ड क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर चार के पार्षद उम्मीदवार जनाब गगन मान तथा उनके साथियों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया और आयोजन में सहयोग किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान सभी धर्मों के बीच आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित सभी धर्मों के लोगों को आपसी प्रेम और सम्मान के साथ रहना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के मन में धर्म के आधार पर भेदभाव की भावना नहीं होनी चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































