– द्वारका देवी मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा पदक विजेताओं का हुआ भव्य स्वागत
हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढाबा में आयोजित 31वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में द्वारका देवी मार्शल आर्ट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक हासिल कर एकेडमी एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में रजत सिंह भाटी एवं जशन दीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। वहीं तरुण सिगांठिया, नारायण सिंह, अरमान खान एवं अरुण ने रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा मोहित सिगांठिया, कार्तिक शर्मा, मोमन शर्मा, शिव कुमार, देवकीनंदन शर्मा, नवदीप कौर, लकी एवं यशवर्धन सिंह शेखावत ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में सफलता के बाद सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के द्वारका देवी मार्शल आर्ट एकेडमी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों का माला पहनाकर अभिनंदन करते हुए उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मान सिंह भाटी, महेंद्र सिंह बरोड़, हेड कांस्टेबल कोच संदीप कुमार बरोड़, अनुज बड़गुज्जर, एकेडमी संचालक दुलीचंद बरोड़ एवं वीरेंद्र गिल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एकेडमी परिवार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी।4
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।
































