निशान यात्रा में श्याम भक्तों ने दिखाया उत्साह, भक्तिमय बना माहौल

29

-जंक्शन की दुर्गा मंदिर धर्मशाला से निकाली निशान यात्रा
हनुमानगढ़.
श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव को लेकर गुरुवार को निशान यात्रा निकाली गई। जंकशन में दुर्गा मंदिर धर्मशाला से निशान यात्रा निकाली गई।  श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समिति अध्यक्ष दिशु चौथवाणी ने बताया कि 20वां श्री श्याम रंगीला महोत्सव 26 सितंबर 2026 को शाम 8.15 बजे से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में श्रीगंगानगर अंडरपास के नजदीक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव में 26 सितमबर को  गायक शिवम रावल, देव चुघ एवं शुभम बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन भी होंगे। इस दौरान गुरुवार को निशान यात्रा निकालने के दौरान पंकज उप्पल, दयाल सुमरानी, अनिल राठौड़, दीपक बालसरिया, अंकित शेखावत, अर्श इंदौरा, नवनीत झा, रतनदीप झा, सुंदर बंसल, राजेश गुप्ता, शिव सारस्वत, संजू छाबड़ा, दीपक तलवाडिया, अनुराग छाबड़ा, अरुण अरोड़ा,  दीपक सफी, दिनेश तलवाडिय़ा, हिमांशु गर्ग, सूरज झा, कमल असवानी, संजीव गर्ग, कैलाश पारीक, दीपू लोकवाणी, अनीश तायल, विवेक, दीपक बालासरिया, सौरभ गर्ग, सन्नी केवलानी, गौरू गिरधर, जसप्रीत मंगा, संजय कृपलानी, पंकज चोथवानी, सन्नी छाबड़ा और जतिन छाबड़ा आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।