4 साल में 9वीं बार फिर पैरोल पर बाहर गुरमीत राम रहीम सिंह, जानें अब कितनें दिनों की छुट्टी पर

0
156

डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim Singh) फिर पैरोल पर बाहर आएगा। आज आठवी बार राम रहीम को पैरोल मिली है। इस बार रोहतक जेल से राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी गई है। इससे पहले सितंबर में भी वह जेल से बाहर आया था।डेरा प्रमुख को जब-जब पैरोल दी जाती है, तब-तब हरियाणा सरकार विपक्ष के निशाने पर आ जाती है।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

राम रहीम के पैरोल को इसी साल लोकसभा और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि साल 2017 में राम रहीम को दो महिला अनुयायियों के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

वहीं साल 2019 में अपने कर्मचारी रणजीत सिंह की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा 2021 में डेरा प्रमुख को एक पत्रकार की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

ये भी पढ़ें: PM आवास योजना के कार्यक्रम में भावुक हुए मोदी, जनता ने लगाए रिश्वत के आरोप, VIDEO

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल?

1. 24 अक्टूबर 2020 को राम रहीम के जेल जाने के एक साल बाद में पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को पैरोल दी गई थी।

2. राम रहीम को 21 मई 2021 को लगभग सात महीने बाद ही दूसरी बार पैरोल मिली थी।

3. 7 फरवरी 2022 को तीसरी बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली थी।

ये भी पढ़ें: कोचिंग सेंटर्स के लिए जारी हुई गाइडलाइन, अब इन उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगा एडमिशन

4. गुरमीत राम रहीम सिंह को जून 2022 में चौथी बार पैरोल दी गई थी।

5. अक्टूबर 2022 पांचवी बार राम रहीम पैरोल पर बाहर आया था।

6. इसके बाद 21 जनवरी 2023 छठी बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली थी।

7. सातवीं बार राम रहीम को 20 जुलाई 2023 को पैरोल दी गई थी।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की डॉक्टर्स के लिए चेतावनी,अब बताना होगा एंटीबायोटिक देने का कारण

8. आठवीं बार नवंबर 2023 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पैरोल मिली थी।

9. अब नौवीं बार पैरोल पर गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से बाहर आने वाला है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।