डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना

41

-जिला सचिव वेद मक्कासर के नेतृत्व में आंदोलन, देर शाम एसपी से वार्ता के बाद मेडिकल बोर्ड में पुलिस जाप्ता भेजने का आश्वासन
हनुमानगढ़। एसएलजीआई हॉस्पिटल हनुमानगढ़ टाउन में कार्यरत डॉक्टर जितेंद्र अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव वेद मक्कासर के नेतृत्व में मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने तथा जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने की मांग उठाई।
धरने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं। उनका कहना था कि मामले में पीड़ित की मेडिकल जांच महत्वपूर्ण है और जांच के दौरान सभी तथ्यों को निष्पक्ष रूप से सामने लाया जाना चाहिए। संगठन ने पूर्व में दिए गए ज्ञापन में भी संबंधित डॉक्टर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा पीड़ित की बीकानेर में मेडिकल जांच करवाने की मांग की थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।