छठ पर्व से पहले वार्ड 57 में छठ घाट की तैयारियां तेज

52

-भाजपा प्रतिनिधि विकास शर्मा ने करवाया घाट का साफ-सफाई कार्य, स्वच्छ जल से भरा घाट; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जुटे कार्यकर्ता
हनुमानगढ़। छठ पर्व को लेकर शहर के वार्ड नंबर 57 में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पर्व के आयोजन को लेकर छठ घाट की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रतिनिधि विकास शर्मा की ओर से छठ घाट पर विशेष सफाई अभियान चलवाया गया। साथ ही घाट में साफ एवं स्वच्छ जल भरवाने की व्यवस्था भी करवाई गई, ताकि छठ पर्व के दौरान व्रतधारी महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। ऐसे में घाट की स्वच्छता और पर्याप्त जल की व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।