‘नशा मुक्त हनुमानगढ़’ की थीम पर आयोजित भटनेर प्रीमियर लीग के तीसरे दिन क्रिकेट का रोमांच चरम पर; संगरिया के पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र दाधीच ने की आयोजन की सराहना, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
हनुमानगढ़। खेल के मैदान पर चौकों-छक्कों की गूंज, खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों का उत्साह और सामाजिक सरोकारों का संदेश… इन सबके संग भटनेर किंग्स क्लब द्वारा आयोजित भटनेर प्रीमियर लीग-7 (BPL-7) अपने रोमांचक पड़ाव की ओर बढ़ रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को खेले गए छह मुकाबलों ने टूर्नामेंट के रोमांच को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर लेखराज एंड कपिल स्ट्राइकर्स, विशाल एंड सोनू फायरबर्ड्स तथा सतनाम एंड ऋषभ स्मैशर्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इन तीनों टीमों पर टिकी हैं और हर किसी के मन में एक ही सवाल है—आखिर किस टीम के सिर सजेगा BPL-7 का चमचमाता ताज?
भटनेर किंग्स क्लब की आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ में खेल के साथ सामाजिक जागरूकता को भी प्रमुखता दी जा रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम ‘नशा मुक्त हनुमानगढ़’ रखी गई है, जिसके माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने, नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































