राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगितारू दूसरे दिन भी मेजबान हनुमानगढ़ का दबदबा

49

हनुमानगढ़। व्यापार मंडल शिक्षा समिति परिसर में चल रही चार दिवसीय 76वीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार (13 नवंबर) को भी रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। आज के मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व सचिव राजस्थान बास्केटबॉल संघ, राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़ थे । आज के मैचों के शुभारंभ अतिथि व व्यापार मंडल शिक्षण समिति के अध्यक्ष बाल कृष्ण गोल्याण सचिव हरिकिशन खदरिया, उपाध्यक्ष विकास हिसारिया, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल व सहसचिव संजय कुमार,  गेमर सिंह,साधा सिंह जी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। अतिथियो का माला पहनाकर आयोजन समिति के अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़,सचिव राज कुमार अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पवन खुराना,कोच विकास अग्रवान व निशा शर्मा ने किया । शिक्षण समिति का अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण ने कहा कि खिलाड़ी को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए,हार जीत सिक्के के दो पहलू है इसलिए हारने वाली टीम को कभी निराश नही होना चाहिए व जितने वाली टीम को और मेहनत कर मोकामा हासिल करने का लक्षय रखना चाहिए । आज के मैच में  मेजबान हनुमानगढ़ की महिला टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए राजसमंद को 36-03 के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, पुरुष वर्ग में सीकर, जयपुर और बाड़मेर की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।