यज्ञशालाओं में विश्वशांती की कामना के साथ डाली आहुतियां

0
104

हनुमानगढ़। गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तहत समस्त यजमानों द्वारा एक साथ 51 यज्ञशालाओं पर विश्व शांती व सुख स्मृद्धि की कामना को लेकर हवन यज्ञ में आहुति डाली। समस्त यजमानों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात यज्ञ में आहुति डाली। सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक सामूहिक जप ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम कार्यक्रम हुआ। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक देव पूजन व गायत्री महायज्ञ, शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक संगीत प्रवचन (सर्व सुलभ गायत्री साधना) का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान यज्ञ में 51 से अधिक से अधिक जोड़ों ने गायत्री महामंत्र की आहुतियां अर्पित करते हुए विश्व कल्याण की कामना की। पूर्व संध्या पर गायत्री परिवार द्वारा संगीतमय कार्यक्रम के साथ दीप यज्ञ का कार्यक्रम हुआ, जिसमें काफी लोगों ने हिस्सा लेकर इस धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया। सैकड़ों दीपक के साथ आरती की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 23 मार्च को रोजाना सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक सामूहिक जप ध्यान, प्रज्ञा योग व्यायाम कार्यक्रम होगा। 21 मार्च को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक देव पूजन व गायत्री महायज्ञ, शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक संगीत प्रवचन (सर्व सुलभ गायत्री साधना) का कार्यक्रम होगा। 23 मार्च को अंतिम दिन सुबह 8 से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार तथा पूर्णाहुति एवं टोली की विदाई का कार्यक्रम होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।