मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

51

दिल्ली आंदोलन में हनुमानगढ़ से 2000 मजदूरों को ले जाने का लक्ष्य, चुनाव जीतने वाले मजदूर नेताओं का किया सम्मान
हनुमानगढ़। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) की बैठक शुक्रवार को जनशक्ति भवन, हनुमानगढ़ टाउन में जिला अध्यक्ष कामरेड आत्मा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने, मजदूरों को लामबंद करने और आगामी आंदोलनों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई।
बैठक के दौरान हाल ही में हुए नगर परिषद चुनाव में जीत हासिल करने वाले सीटू से जुड़े मजदूर नेताओं का भी स्वागत किया गया। ईंट भट्टा जिला कमेटी सीटू के कोषाध्यक्ष कामरेड गुर नायब सिंह तथा अनाज मंडी मजदूर यूनियन टिब्बी के अध्यक्ष को नगर परिषद चुनाव में जीत हासिल करने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित साथियों ने दोनों को बधाई दी तथा मजदूर वर्ग से जुड़े प्रतिनिधियों की जीत को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। सम्मान के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ मजदूर हितों की आवाज को मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।