पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा नगर मण्डल द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित

32

पंडित जी ने देश को दिया एकात्मक मानववाद का दर्शन – जुगल किशोर
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल हनुमानगढ़ टाऊन द्वारा राष्ट्रनायक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल के नेत्तृव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री जुगल किशोर गोड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचारों को याद किया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी ने देश को एकात्म मानववाद का मार्गदर्शन दिया, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाने की बात कही गई। उनके सिद्धांत आज भी भाजपा की कार्यप्रणाली और नीति-निर्धारण में मार्गदर्शक बने हुए हैं। इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित उपाध्याय ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। उनका आदर्श और सरल जीवन शैली हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आज जब भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य कर रही है, तो उसका श्रेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान चिंतकों की सोच और त्याग को जाता है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, पार्षद विकास डोडा, पार्षद गजेंद्र सिंह राठौड़, पार्षद राजपाल सिंह, राजेंद्र वर्मा, मानवेंद्र सिंह, पार्षद महावीर सिल्लू, संतराम जेलिया, नगर मंडल महामंत्री अशोक खींची, उपाध्यक्ष संदीप छाबड़ा, पूर्व पार्षद विनोद वर्मा, रोहित छापोला, राजेश प्रेमजानी, जितेंद्र मित्तल, भगवान सिंह खुडी, पृथ्वी गोदारा, कृष्ण लालवानी, राजेंद्र डोडा गुंटर, महेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, नरेशW सियाग, अश्विनी डुमरा, रूपचंद सिंधी, विजय मेघवाल, शुभम् शर्मा, राजेंद्र भाट, महेंद्र खैरा, प्रभु जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नव निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ राष्ट्रनायक को नमन किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।