पंचमुखी बालाजी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन हवन यज्ञ के साथ संपन्न

323

समापन पर प्रसाद वितरण, समिति अध्यक्ष ने जताया आभार
हनुमानगढ़ टाउन के सेक्टर नंबर तीन स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन आज हवन यज्ञ के साथ किया गया। यह कथा 8 जुलाई से प्रारंभ होकर 24 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी। आज प्रातः 10.15 बजे पूर्ण विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण करते हुए हवन यज्ञ प्रारंभ हुआ, जिसमें यजमानों ने पूर्ण आहुति दी। पूजा-अर्चना एवं पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस हवन यज्ञ के मुख्य यजमान बालकिशन अग्रवाल.शंकर लाल गुप्ता,श्रीनिवास मित्तल, ललित जैन, कृष्ण कासनिया, रवि जांगिड़, अजय जांगिड़, मनोहर कोचर, अशोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, रतन मित्तल, गोवर्धन परवानी, शुभम काशनिया, अरुण अग्रवाल व उनके परिवारजन रहे। सभी ने श्रद्धा और आस्था के साथ यज्ञ में भाग लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में सेक्टर नंबर 3 के वासियों ने भरपूर सहयोग किया। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव एवं सकारात्मक वातावरण का संचार किया। कथा के सफल आयोजन पर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। समापन के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया । पंचमुखी बालाजी मंदिर में हुए इस आध्यात्मिक आयोजन ने समाज में एकता, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।