समाज सेवा की दिशा में निरंतर अग्रसर है एपेक्स क्लब हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ टाउन द्वारा आज मुखर्जी कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री और खाद्य सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। एपेक्स क्लब के सचिव विपिन गगनेजा ने बताया कि क्लब हमेशा समाजसेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा और पोषण दोनों ही आवश्यक हैं, इसलिए क्लब ने इस पहल के माध्यम से बच्चों को आवश्यक सामग्री प्रदान की है। उन्होंने आगे बताया कि इससे पूर्व भी इसी आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए खिलौने, बैठने के लिए कुर्सियां और अन्य जरूरी सामग्री भेंट की जा चुकी है।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, डीजी राजेंद्र बेद,विपिन गगनेजा, बालकृष्ण खदरिया, इंद्र पाहवा, अजय सुखीजा, और बिंदर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे केंद्र समाज के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































