हनुमानगढ़। टाउन के गुरुद्वारा बाबा सुखा सिंह बाबा महताब सिंह में शहीदी जोड़ मेले को लेकर आज अमृत सरोवर कि सेवा कि गई । शनिवार को सात लड़ीवार अखंड पाठो के भोग के पश्चात आई हुई साधसंगत ने सरोवर से मिटटी निकालने कि सेवा कि । इस मौके पर सेवादार बाबा जग्गा सिंह ने बताया इस गुरूद्वारे कि सेवा शिरोमणी सेवा रतन, शिरोमणी पंथ रतन सिंह साहिब बाबा बलबीर सिंह जी अकाली 96 करोड़ी,14वे मुखी शिरोमणी पंथ अकाली बुढ़ा दल पंजवा तख्त, चलदा वहींर, चक्रवर्ती निहंग सिंह पंजाब भारत के सरपरसती में यह शहीदी जोड़ मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जा रहा है। जोड़ मेला 8 व 9 सितंबर 2025 ( 25 भादू ) दो दिन जोड़ मेला भरेगा, इसी को लेकर गुरूद्वारे में कार सेवा चल रही है । अलग अलग सेवादारो को जुम्मेदारीया दी गई है । इस अवसर पर सेवादार ने बताया संगत सरोवर से मिटटी निकालने कि कार सेवा कर रही है और सरोवर कि मिटटी को संगत अपने घर व खेतो में डाल रही है सेवादार ने बताया कि इस मिटटी को गुरू का प्रसाद मान कर खेतो में डालने से फसल में वृद्वी होती है व घर के कलह कलेश का नास होता है । बाबा जग्गा सिंह ने बताया इस सरोवर कि सेवा सुबह से आरम्भ हो गई कल तक इस सरोवर से 25 से 30 ट्रोली मिटटी निकाल कर साफ सफाई कर सोववार को इस सरोवर में अरदास कर पंच अमृत डालकर पानी छोडा जायेगा । उन्होंने कहा शहीद बाबा सुखा सिंह शहीद बाबा महताब सिंह ने जुल्मी मसारंगड़ का सर काट के इस स्थान पर आकर विश्राम किया था और सरोवर में स्नान किया था उस समय यह सरोवर बहुत छोटा था। उस समय से यहां पर जोड़ मेला मनाया जा रहे है । उन्होने ने बताया इस जोड़ मेले में बहार से पधारने वाले संत महापुरुष निहंग सिंह, जत्थेबंदिया, सिंग साहिबान संगता दे दर्शन करेंगे, 8 सितंबर रात्रि को दीवान सजाएंगे, 9 सितंबर को अमृत पान कराया जाएगा जिसमें पंज प्यारे साहिबान दमदमा साहिब से आएंगे अमृत पान करवागे । बाबा जग्गा सिंह ने सभी इलाकेवासियों से कहा कि इस जोड़ मेले में सहयोग कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें । गुरुघर के लंगर हाल की कार सेवा निरंतर जारी है । गुरु का अटूट लंगर वरताया गया ।




































