अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का शुभारंभ, नैतिक जीवन का दिया संदेश

126

-1 से 7 अक्टूबर तक होंगे जागरूकता व प्रेरणात्मक कार्यक्रम, 4 अक्टूबर को नशामुक्ति को लेकर मैराथन रैली
हनुमानगढ़। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति हनुमानगढ़ की ओर से 1 से 7 अक्टूबर तक अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित कर अणुव्रत के नैतिक, मानवीय एवं सामाजिक संदेश को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अणुव्रत किसी धर्म, जाति, वर्ण या संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानवता को नैतिक आचरण एवं बेहतर जीवनशैली का संदेश देता है।
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के शुभारंभ की कड़ी में बुधवार को सप्ताह के बैनर का अनावरण अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई एवं सीओ सिटी मीनाक्षी लेघा ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने अणुव्रत के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को व्यवहार में उतारने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। उन्होंने अणुव्रत के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता भी बताई।
कार्यक्रम में आंचलिक निवर्तमान अध्यक्ष जैन प्रकाश जैन, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुभाष बांठिया, मंत्री आनंद जैन, जंक्शन सभा अध्यक्ष हरीश दफ्तरी, मंत्री ऋषभ चौरड़िया, प्रोफेशन फोरम के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज गोलछा, भारतीय जैन संगठन अध्यक्ष विजय लूणावत, युवक परिषद अध्यक्ष गौरव जैन तथा सभा कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल बेद सहित समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।